विज्ञान विषय की अच्छी तैयारी के लिए कक्षा 9 विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर – बल तथा गति के नियम यहां प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे छात्र जो विज्ञान विषय की परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करना चाहते है उन्हें अपनी तैयारी के लिए यहां बल तथा गति के नियम के महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर मिल जाएंगे। महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर की जानकारी किसी भी परीक्षा की तैयारी के लिए आवश्यक होती है। इस पेज में NCERT Book के यूनिट 9 – बल तथा गति के नियम के महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर प्राप्त कर सकते हैं।
श्रोत – राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसन्धान और प्रशिक्षण परिषद्
कक्षा: 9
विषय: विज्ञान
अध्याय: यूनिट 9 – बल तथा गति के नियम
कक्षा 9 विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर – बल तथा गति के नियम
कक्षा 9 विज्ञान विषय के यूनिट 9 – बल तथा गति के नियम के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर यहां प्राप्त करें।
बहुविकल्पीय प्रश्न
1. सरल रेखीय पथ के अनुदिश त्वरित गति से गतिमान किसी पिंड के लिए नीचे दिए गए कथनों में कौन-सा सही नहीं है?
(a) इसकी चाल परिवर्तित होती रहती है
(b) इसका वेग सदैव परिवर्तित होता है
(c) यह सदैव पृथ्वी से दूर जाता है
(d) इस पर सदैव एक बल कार्य करता है
2. गति के तीसरे नियम के अनुसार क्रिया एवं प्रतिक्रिया –
(a) सदैव एक ही वस्तु पर लगती हैं
(b) सदैव दो भिन्न वस्तुओं पर विपरीत दिशाओं में कार्य करती हैं
(c) के परिमाण एवं दिशाएं समान होती हैं
(d) किसी भी एक वस्तु पर एक दूसरे के अभिलंबवत् कार्य करती हैं
3. पुफटबाल के खेल में कोई गोलरक्षक गोल पर तीव्र गति से आती बाॅल को पकड़ने के पश्चात् अपने हाथों को पीछे की ओर खींचता है। ऐसा करके गोल रक्षक –
(a) बाॅल पर अधिक बल लगा पाता है
(b) बाॅल द्वारा हाथों पर लगाए गए बल को कम कर पाता है
(c) संवेग-परिवर्तन की दर में वृद्धि कर पाता है
(d) संवेग-परिवर्तन की दर में कमी कर पाता है
4. किसी पिंड का जड़त्व –
(a) उसकी चाल बढ़ाता है
(b) उसकी चाल कम करता है
(c) उसकी गति की अवस्था में परिवर्तन को प्रतिरोधित करता है
(d) घर्षण के कारण अवमंदित करता है
5. कोई यात्री किसी गतिमान रेलगाड़ी में एक सिक्का उछालता है जो उसके पीछे गिरता है। इसका यह अर्थ है कि रेलगाड़ी की गति –
(a) त्वरित है
(b) एकसमान है
(c) अवमंदित है
(d) वृत्ताकार पथ के अनुदिश है
6. 2 kg द्रव्यमान का कोई पिंड किसी घर्षणहीन क्षैतिज मेज पर 4 m s⁻¹ के नियत वेग से फिसल रहा है। इस वस्तु की इसी वेग से गति बनाए रखने के लिए आवश्यक बल है –
(a) 32 N
(b) 0 N
(c) 2 N
(d) 8 N
7. राॅकेट किस नियम पर कार्य करता है –
(a) द्रव्यमान संरक्षण नियम पर
(b) ऊर्जा संरक्षण नियम पर
(c) संवेग संरक्षण नियम पर
(d) वेग संरक्षण नियम पर
8.2/3 ऊंचाई तक जल से भरा कोई टैंकर एकसमान चाल से गतिमान है। अचानक ब्रेक लगाने पर टैंक में भरा जल –
(a) पीछे की ओर गति करेगा
(b) आगे की ओर गति करेगा
(c) प्रभावित नहीं होगा
(d) उफपर की ओर उठेगा
लघुउत्तरीय प्रश्न
9. आपके पास एल्युमिनियम, स्टील तथा लकड़ी के बने समान आकृति तथा समान आयतन के तीन ठोस हैं। इनमें से किसका जड़त्व सबसे अधिक है?
10. विभिन्न पदार्थों, रबड़ तथा लोहे की बनी दो समान साइज़ की बाॅल किसी गतिमान रेलगाड़ी के चिकने फर्श पर रखी हैं। रेलगाड़ी को रोकने के लिए अचानक ब्रेक लगाए गए। क्या बाॅल लुढ़कना आरंभ करेंगी? यदि ऐसा है तो किस दिशा में? क्या ये समान चाल से गति करेंगी? अपने उत्तर का कारण लिखिए।
11. दो सर्वसम गोलियों में से एक को हलकी राइफल द्वारा तथा दूसरी को किसी भारी राइफल द्वारा समान बल से दागा जाता है। कौन-सी राइफल कंधे पर अधिक आघात करेगी और क्यों?
12. किसी घोड़ा गाड़ी को नियत चाल से चलाने के लिए घोड़े को निरंतर बल लगाना होता है। स्पष्ट कीजिए, क्यों?
13. मान लीजिए m द्रव्यमान की कोई गेंद आरंभिक चाल v से उफध्र्वाधर ऊपर फेंकी गई है। उसकी चाल निरंतर शून्य होने तक घटती जाती है। इसके पश्चात् गेंद नीचे गिरने लगती है तथा पृथ्वी पर गिरने से पूर्व वह पुनः v चाल प्राप्त कर लेती है। इससे यह ध्वनित होता है कि गेंद के आरंभिक तथा अंतिम संवेग परिमाण में समान हैं। तथापि, यह संवेग संरक्षण नियम का उदाहरण नहीं है। स्पष्ट कीजिए, क्यों?
14. कंक्रीट के फर्श पर लुढ़कती 50 g द्रव्यमान की किसी गेंद का वेग-समय ग्राफ चित्र 9.1 में दर्शाया गया है। गेंद का त्वरण तथा फर्श द्वारा बाॅल पर लगाया गया घर्षण बल परिकलित कीजिए।
15. M द्रव्यमान के किसी ट्रक को F बल द्वारा प्रचालित किया गया है। यदि अब इस ट्रक पर ट्रक के द्रव्यमान के बराबर द्रव्यमान का कोई पिंड लादा जाता है तथा चालक बल आधा कर दिया जाता है, तो त्वरण में क्या परिवर्तन होगा?
16. दो मित्रा रोलर- स्केटों पर एक दूसरे के सामने 5 m दूरी पर खड़े हैं। इनमें से एक 2 kg की गेंद को दूसरे की ओर फेंकता है जिसे दूसरा अपने स्थान पर ही खड़े हुए लपक लेता है। इस क्रियाकलाप द्वारा दोनों मित्रों की स्थितियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा? अपने उत्तर का स्पष्टीकरण कीजिए।
17. जैसे ही जल की आपूर्ति आरंभ होती है, घास के मैदान में जल का छिड़काव करने वाला यंत्र घूर्णन करने लगता है। इसके कार्य करने का सिद्धांत स्पष्ट कीजिए।
दीर्घउत्तरीय प्रश्न
18. गति के दूसरे नियम का उपयोग करके बल तथा त्वरण के बीच संबंध व्युत्पन्न कीजिए। 10 g द्रव्यमान की 10³ m s⁻¹ चाल से गतिमान कोई गोली किसी रेत के बोरे से टकराकर उसमें 5 cm तक धंस जाती है। परिकलित कीजिए –
(i) रेत द्वारा गोली पर लगाया गया अवरोधी बल
(ii) गोली को विराम में आने में लगा समय
19. गति के दूसरे नियम का उपयोग करके बल का मात्रक व्युत्पन्न कीजिए। 5 N का कोई बल द्रव्यमान m₁ पर कार्य करके उसमें 8 m s⁻² का त्वरण तथा द्रव्यमान m₂ पर कार्य करके उसमें 24 m s⁻² का त्वरण उत्पन्न करता है। यदि दोनों द्रव्यमानों को बांध दें, तो यही बल कितना त्वरण उत्पन्न करेगा?
20. संवेग क्या है? इसका SI मात्रक लिखिए। संवेग के पदों में बल की व्याख्या कीजिए। निम्नलिखित का ग्राफीय निरूपण कीजिए –
(a) वेग के साथ संवेग में परिवर्तन जबकि द्रव्यमान नियत है
(b) द्रव्यमान के साथ संवेग में परिवर्तन जबकि वेग नियत है
कक्षा 9 विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर – बल तथा गति के नियम
यूनिट 9 बल तथा गति के नियम के उत्तर यहां से प्राप्त करें।
बहुविकल्पीय प्रश्न
1. (c)
2. (b)
3. (b)
4. (c)
5. (a)
6. (b)
7. (c)
8. (b)
लघुउत्तरीय प्रश्न9. स्टील। चूंकि द्रव्यमान जड़त्व की माप है, समान आकृति एवं आमाप के ठोसों में जिस ठोस का द्रव्यमान अन्य ठोसों से अधिक है उसी का जड़त्व अधिकतम होगा। चूंकि स्टील का घनत्व अधिकतम है, अतः स्टील के ठोस का द्रव्यमान अधिकतम होने के कारण इसका जड़त्व अधिकतम है।
10. हां, गेंद उसी दिशा में लुढ़कना प्रारंभ कर देगी जिस दिशा में रेलगाड़ी गति कर रही थी। ब्रेक का अनुप्रयोग करने के कारण रेलगाड़ी विराम में आ जाती है, परंतु जड़त्व के कारण दोनों गेंद गति में रहने का प्रयास करती हैं। अतः ये लुढ़कना आरंभ कर देती हैं। चूंकि दोनों गेंदों के द्रव्यमान समान नहीं हैं। अतः दोनों गेंदों पर जड़त्वीय बल समान नहीं हैं, अतः गेंदें विभिन्न चालों से गति करेंगी।
11. संवेग संरक्षण नियम के अनुसार हल्की राइफल द्वारा कंधे पर अधिक आघात लगेगा अथवा न्यूटन के गति के नियमों द्वारा स्पष्टीकरण।
12. घोड़े द्वारा लगाया गया बल घर्षण बल को संतुलित करता है।
13. संवेग संरक्षण नियम वियुक्त निकायों (जहां कोई बाह्य बल नही लगाया जाता।) पर लागू होता है। इस प्रकरण में, वेग में परिवर्तन का कारण पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण बल है।
15. F = ma का उपयोग कीजिए। त्वरण का मान मूल त्वरण का एक-चैथाई रह जाता है।
16. दोनों मित्रों के बीच की दूरी में वृद्धि हो जाएगी। आरंभ में, चूंकि दोनों मित्र विराम में हैं, अतः दोनों का संवेग शून्य है। संवेग संरक्षण के लिए जो भिन्न गेंद फेंकता है वह पीछे की ओर गति करेगा। पीछे की ओर गति करता है, क्योंकि गतिमान गेंद उस पर एक नेट बल आरोपित करती है।
17. जल स्प्रिंकलर के घूर्णन करने की कार्यप्रणाली गति के तीसरे नियम पर आधारित है। जैसे ही स्प्रिंकलर के चंचू (नोजल) से जल बाहर आता है उसी क्षण परिमाण में समान एवं दिशा में विपरीत प्रतिक्रियात्मक बल स्प्रिंकलर के चंचू (नोजल) कार्य करना आरंभ कर देते हैं। फलस्वरूप स्प्रिंकलर घूर्णन करना आरंभ कर देता है।
दीर्घउत्तरीय प्रश्न
इस पेज पर दिए गए कक्षा 9 विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर – बल तथा गति के नियम की सहायता से छात्रों की तैयारी अच्छे तरीके से हो सकती है। परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए और अपनी तैयारी सुदृढ़ तरीके से करने के लिए छात्र इस पेज पर दिए गए महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तरों को देख सकते हैं।