बुद्धि और विवेक में क्या अंतर है?
बुद्धि और विवेक मे अंतर
विवेक का अर्थ है होंश का जीवन और बुद्धि का अर्थ है विचार का जीवन | विचार मे तर्क वितर्क होते है | जब व्यक्ति
विचार करता है तो पक्ष विपक्ष दोनों चलते है और जो प्रभावी होता है उसे स्वीकार कर लेता है | लेकिन विवेक मे तर्क वितर्क नहीं सतर्कता होती है | स्वयमेव मार्ग मिल जाता है | बुद्धि ज्ञान का बोझ है और विवेक का अर्थ बोध है | बोध से हल्कापन होता है और ज्ञान के बोझ से अहंकार | विचार हमे भटकाते है और कभी कभी विकार का कारण भी बन जाते है | विचार मे जाग्रति नहीं रहती | लेकिन जब विचार पर विवेक का अंकुश हो तब वह हमें काम आते है | विवेक हित-अहित ,कर्त्तव्य-अकर्तव्य, सर-असर,अच्छे -बुरे की पहचान करता है | विवेक अन्दर से प्रकट होता है | विवेकी व्यक्ति अपने हितो के साथ दुसरे के हितो का भी ध्यान रखता है | विचारवान दुसरे के हितो का ध्यान तो रखेगा पर पहले अपने हितो का | विचारवान अपने आप को काँटों से बचाकर चलता है और विवेकी दुसरो को बचा कर | | विवेक एक एहसइ जीवन पद्धति है जो आतंरिक अनुसाशन से प्रकट होती है|
विचार से विवेक की और कदम बढ़ाने की ज़रूरत है | हम किसी भी शेत्र मे रहे यदि सूझबुझ न हो तो असफल होते है | इसेलेये विवेकी होना आवश्यक है | सूझबुझ जरोरी है , दूरदर्शिता होना और धीर्य होना जरोरी है|